सिरोही: पिंडवाड़ा में अचार बनाते समय लगी आग, महिला के दोनों हाथ झुलसे
Sirohi, Sirohi | Jun 27, 2026 सिरोही के पिंडवाड़ा कस्बे में शनिवार सुबह अचार बनाने के लिए गैस पर तेल गर्म करते समय अचानक आग लग गई। हादसे में पुष्पा, पत्नी दिनेश कुमार, के दोनों हाथ कोहनी से ऊपर तक बुरी तरह झुलस गए। चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े और आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल मैं भर्ती कराया।