Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मोतिहारी: आगामी 16 जून को पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी जिले के 71 पंचायतों में आयोजित किया जाएगा सहयोग शिविर

MORE NEWS

आज दिनांक-24.06.2026 को दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया श्री हर किशोर राय, जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात की उपस्थिति में मोतिहारी जिला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल-531 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ।  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को तथा बाह्य / अंतःविषय के अनुदेशको को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके अथक प्रयास एवं मेहनत की सराहना की गई ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

आज दिनांक-24.06.2026 को दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया श्री हर किशोर राय, जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात की उपस्थिति में मोतिहारी जिला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल-531 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को तथा बाह्य / अंतःविषय के अनुदेशको को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके अथक प्रयास एवं मेहनत की सराहना की गई । Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 24, 2026

सहयोग शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने मोतिहारी प्रखंड के ढेकहां उत्तरी पंचायत का किया भ्रमण 

        आगामी 07.07.2026 को मोतिहारी प्रखंड के ढेकहां उत्तरी पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलत को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा के द्वारा भ्रमण किया गया।
भ्रमण का मुख्य उद्देश्य आगामी सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा करना तथा आम लोगों तक जिला प्रशासन की सुगमता पूर्ण पहुंच को मजबूत बनाना था।
     सहयोग शिविर के लिए पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों/कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। बैठक में शिविर के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
स्थानीय अधिकारियों ने भी सहयोग शिविर को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सहयोग शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने मोतिहारी प्रखंड के ढेकहां उत्तरी पंचायत का किया भ्रमण आगामी 07.07.2026 को मोतिहारी प्रखंड के ढेकहां उत्तरी पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलत को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा के द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य आगामी सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा करना तथा आम लोगों तक जिला प्रशासन की सुगमता पूर्ण पहुंच को मजबूत बनाना था। सहयोग शिविर के लिए पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों/कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। बैठक में शिविर के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। स्थानीय अधिकारियों ने भी सहयोग शिविर को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 24, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले "विकसित भारत- रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण);  वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज एवं शिवहर के कुल 51 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 
 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम (कार्यशाला) का शुभारंभ  जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा और उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया जा रहा है। 
विदित है कि 01 जुलाई 2026 से उक्त अधिनियम पूरे बिहार में लागू हो रही है।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारीगण को संबोधित करते हुए कहा कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार मिले और इसके लिए ग्रामीण स्तर पर रोजगार का अधिकतम सृजन किया जा सके। पूर्वी चंपारण जिला मे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसका मुख्य उद्देश्य इस अधिनियम को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से धरातल पर लागू करना है ताकि 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सुरक्षा और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनाया जाएगा।
     नए अधिनियम के तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के वैधानिक मजदूरी रोजगार की गारंटी दी जाएगी। यदि आवेदन के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो संबंधित परिवार को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। साथ ही मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक अथवा अधिकतम 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। भुगतान में विलंब होने पर निर्धारित प्रावधानों के तहत क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी। 
   प्रशिक्षण में बताया गया कि योजना के अंतर्गत कुल 318 प्रकार के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें जल संरक्षण एवं सुरक्षा से जुड़े 107 कार्य, ग्रामीण आधारभूत संरचना के 90 कार्य, आजीविका अवसंरचना के 86 कार्य तथा जलवायु अनुकूलन एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित 35 कार्य शामिल हैं। इस अधिनियम अंतर्गत व्यक्तिगत लाभार्थी आधारित योजनाओं और परिसंपत्तियों के रखरखाव को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता अभियान, क्षमता निर्माण, डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि 1 जुलाई से इस योजना का सफल एवं प्रभावी संचालन किया जा सके।
     इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि अधिनियम में जो बातें अंतर्निहित हैं उसको प्रभावित तरीके से धरातल पर लागू करने का प्रयास किया जाएगा और इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पदाधिकारी को इसमें लापरवाही का अवसर नहीं मिलेगा और ऐसा पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
    इस अवसर पर निदेशक एनईपी डॉ कुंदन कुमार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्री राजेश कुमार भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले "विकसित भारत- रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण); वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज एवं शिवहर के कुल 51 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम (कार्यशाला) का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा और उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया जा रहा है। विदित है कि 01 जुलाई 2026 से उक्त अधिनियम पूरे बिहार में लागू हो रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारीगण को संबोधित करते हुए कहा कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार मिले और इसके लिए ग्रामीण स्तर पर रोजगार का अधिकतम सृजन किया जा सके। पूर्वी चंपारण जिला मे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसका मुख्य उद्देश्य इस अधिनियम को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से धरातल पर लागू करना है ताकि 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सुरक्षा और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनाया जाएगा। नए अधिनियम के तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के वैधानिक मजदूरी रोजगार की गारंटी दी जाएगी। यदि आवेदन के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो संबंधित परिवार को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। साथ ही मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक अथवा अधिकतम 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। भुगतान में विलंब होने पर निर्धारित प्रावधानों के तहत क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी। प्रशिक्षण में बताया गया कि योजना के अंतर्गत कुल 318 प्रकार के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें जल संरक्षण एवं सुरक्षा से जुड़े 107 कार्य, ग्रामीण आधारभूत संरचना के 90 कार्य, आजीविका अवसंरचना के 86 कार्य तथा जलवायु अनुकूलन एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित 35 कार्य शामिल हैं। इस अधिनियम अंतर्गत व्यक्तिगत लाभार्थी आधारित योजनाओं और परिसंपत्तियों के रखरखाव को भी प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता अभियान, क्षमता निर्माण, डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि 1 जुलाई से इस योजना का सफल एवं प्रभावी संचालन किया जा सके। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि अधिनियम में जो बातें अंतर्निहित हैं उसको प्रभावित तरीके से धरातल पर लागू करने का प्रयास किया जाएगा और इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पदाधिकारी को इसमें लापरवाही का अवसर नहीं मिलेगा और ऐसा पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर निदेशक एनईपी डॉ कुंदन कुमार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्री राजेश कुमार भी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 24, 2026

आज दिनांक 24.06.2026 को जिले में आयोजित सिपाही भर्ती की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा एलएनडी कॉलेज एवं एमजेके बालिका इंटर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। परीक्षा  शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार रहित संपन्न कराई गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

आज दिनांक 24.06.2026 को जिले में आयोजित सिपाही भर्ती की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा एलएनडी कॉलेज एवं एमजेके बालिका इंटर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार रहित संपन्न कराई गई। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jun 24, 2026

*जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ की समीक्षात्मक बैठक*
*पोलियो को लेकर हुई टास्क फोर्स की गहन समीक्षा,दिए गए कई निर्देश*

पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिलाधिकारी ने बड़ा एक्शन लिया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया, वहीं सदर अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज डीएचएस स्थित आरोग्य सदन (पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन) में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ जिला पोलियो टास्क फोर्स की गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पकड़ीदयाल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। वहीं, ढाका प्रखंड में नियमित टीकाकरण की कम उपलब्धि पर भी संबंधित प्रभारी से जवाब-तलब करने का निर्देश दिया गया।
    बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल पहुंचकर आईसीयू और पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, जैव चिकित्सा कचरे के उचित निष्पादन तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और टीकाकरण सहित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

इस बैठक में सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला अनुश्रवण पदाधिकारी, जिला योजना समन्वयक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के अलावा डब्लूएचओ ,पीएसआई तथा पिरामल C3 के जिला प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

*जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ की समीक्षात्मक बैठक* *पोलियो को लेकर हुई टास्क फोर्स की गहन समीक्षा,दिए गए कई निर्देश* पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिलाधिकारी ने बड़ा एक्शन लिया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया, वहीं सदर अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। आज डीएचएस स्थित आरोग्य सदन (पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन) में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ जिला पोलियो टास्क फोर्स की गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पकड़ीदयाल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। वहीं, ढाका प्रखंड में नियमित टीकाकरण की कम उपलब्धि पर भी संबंधित प्रभारी से जवाब-तलब करने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल पहुंचकर आईसीयू और पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, जैव चिकित्सा कचरे के उचित निष्पादन तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और टीकाकरण सहित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस बैठक में सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला अनुश्रवण पदाधिकारी, जिला योजना समन्वयक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के अलावा डब्लूएचओ ,पीएसआई तथा पिरामल C3 के जिला प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

East Champaran, Bihar | Jun 24, 2026

मोतिहारी: आगामी 16 जून को पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी जिले के 71 पंचायतों में आयोजित किया जाएगा सहयोग शिविर - Motihari News