मेसकौर: पुलिस का लोगो लगाकर घूम रहा युवक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
Meskaur, Nawada | Oct 19, 2026 मेसकौर थाना क्षेत्र के मेधकुरी बेजुबिगाह में छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल पर पुलिस का लोगो लगाकर घूम रहा था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गया जिले के गुरपा फतेहपुर थाना क्षेत्र के कोड़िया गांव निवासी नवलेश कुमार, पिता जीवलाल यादव के रूप में हुई है।