हज़ारीबाग: जरबा स्थित घर से अंतरराज्यीय ठग सुजीत साव को पुलिस ने दबोचा
हज़ारीबाग के अंतरराज्यीय ठग सुजीत साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चरही थाने की पुलिस ने उसे जरबा स्थित घर से ही पकड़ा है। सुजीत पर चतरा, हजारीबाग, रामगढ, जमशेदपुर, रांची, गुमला, लोहरदगा, पलामू आदि स्थानों पर दो दर्जन से अधिक ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोप है कि सुजीत साव ओएलएक्स पर वाहन बेचने का झांसा देकर ठगी करता था। कई बड़े लोगों को ठग चुका है।