मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर सपा नेताओं ने CM रेखा गुप्ता की फोटो सहित प्रसिद्ध अखबार और टीवी चैनल की प्रति फूंकी
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे सपा नेता गौरव जैन व समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव नियाज हैदर ने दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी व प्रसिद्ध अखबार व टीवी चैनल पर सपा विरोधी खबरें लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने CM रेखा गुप्ता की अभद्र टिप्पणी की निंदा की व प्रसिद्ध अख़बार व टीवी चैनल का बहिष्कार किया।