अजमेर: लेडी डॉक्टर की जेब से रोडवेज बस स्टैंड पर बच्चे ने चुराया आईफोन, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज
Ajmer, Ajmer | Jan 27, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड पर लेडी डॉक्टर की जेब से आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला बस में चढ़ी तो पीछे से किसी ने जेब से आईफोन निकाल लिया महिला ने जब पीछे मुड़कर देखा तो एक बच्चा भाग रहा था। महिला ने उसका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दी है।