अजमेर: अलवर गेट थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों पर प्रेग्नेंट महिला को पीटने का लगा आरोप, मामला दर्ज कर पुलिस ने की जांच शुरू
Ajmer, Ajmer | Jan 27, 2024 अलवर गेट थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों पर प्रेग्नेंट महिला को पीटने का आरोप लगाते हुए अलवर गेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है। महिला ने निजी बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों पर किश्त नहीं चुकाने को लेकर मारपीट कर गर्भपात होने का आरोप लगाया है। अलवर गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।