नदबई: अपना मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
नदबई रेलवे फाटक के पास स्थित अपना मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के तहत निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।