भभुआ: पूरब पोखरा पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में मृतक के भाई ने थाने में FIR के लिए दिया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Jan 1, 2026 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ पूरब पोखरा पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान छोटेलाल सिंह ग्राम पढ़ौती के रूप में हुई है। मृतक के भाई उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा भभुआ थाने में उक्त मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करने के लिए गुरुवार की शाम आवेदन दिया गया है।