भभुआ: भभुआ कुदरा बायपास रोड पर शंकर पैलेस के पास ट्रक की चपेट में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, दोनों की हुई पहचान
Bhabua, Kaimur | Jan 1, 2026 भभुआ कुदरा बायपास रोड शंकर पैलेस के पास ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आज गुरुवार को 2:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढ़ौती गांव निवासी कपिल सिंह के 30 वर्षीय पुत्र छोटे लाल सिंह बताया जाता है। जबकि घायल उसी गांव के उमेश सिंह कुशवाहा बताया गया है।