सूरजगढ़: सैदपुरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 23 रविदास टोला में सखी वार्ता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गुरुवार अपराह्न 1 बजे सूरजगढ़ाथाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सैदपुरा गांव आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 23 रविदास टोला में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. महिलाओं को बाल विवाह रोकने तथा नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई.