झांसी: एरच की ग्राम बिलाटी निवासी पत्नी ने झांसी एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, पति पर दबंगों ने सरियों से किया जानलेवा हमला
Jhansi, Jhansi | Dec 15, 2025 एरच थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाटी निवासी सुनीता पाल ने अपने पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। सुनीता पाल ने 1:30 बजे बताया कि बीते 11 दिसंबर को गांव के दबंग लोगों ने उनके पति पर लोहे के सरियों से क्रूरतापूर्वक हमला किया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।