बाह: गजौरा में मुख्य मार्ग पर जल भराव को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया शांत
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव गजौरा में मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या को लेकर वुधवार दोपहर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गंदे पानी की निकासी न होने से सड़क पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर एकत्रित हो गए और गंदे पानी की निकासी की मांग करन