बाह: पिनाहट में करौली माता मंदिर से 5 घंटे हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पिनाहट ब्लॉक के ग्राम क्योंरी स्थित प्राचीन करौली वाली माता मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर से 5 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। वुधवार सुबह जब मंदिर के संरक्षक राधा चरण समाधियां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो घंटों के गायब होने का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।