अरवल: अरवल में डीएम ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकांश समस्याओं का तत्काल किया निपटारा
Arwal, Arwal | May 4, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैरा ने कार्यालय प्रकोष्ट में जनता दरबार आयोजित कर 09 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, कब्जा, अनुग्रह अनुदान, नापी व राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकांश का मौके पर निपटारा हुआ। परासी के प्रमोद लाल की नापी समस्या पर अंचलाधिकारी को निर्देश। अन्य मामलों को त्वरित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।