शाहपुरा: बरगी बांध के 13 गेट खुलने से नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, तटों से दूर रहने की सलाह
बरगी बांध के 13 गेट खुलने के बाद नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते नर्मदा तटों का जलस्तर भी बढ़ गया है लिहाजा इसको देखते हुए शहपुरा और आसपास के इलाकों में नर्मदा तटों से दूर रहने की सलाह लोगों को दी गई है। शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे का कहना है कि पुलिस बल भी लगातार और गस्त कर रहा है और नर्मदा तटों पर निगरानी रखी जा रही है।