हिलसा: रामबाबू स्कूल में नामांकन न होने पर छात्रों का विरोध, बीईओ बोले- मेधावी छात्रों को ही मिलेगा प्रवेश
Hilsa, Nalanda | Apr 17, 2026 हिलसा प्रखंड क्षेत्र के रामबाबू प्लस टू उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा में नामांकन न होने से छात्रों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद वे प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय पहुंचे और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) से मुलाकात की।