प्रतापगढ़: जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने खोरिया, रंभावली और छोटीसादड़ी के सेवा शिविरों का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने मंगलवार को पंचायत समिति धमोतर की ग्राम पंचायत खोरिया तथा पंचायत समिति छोटीसादड़ी की ग्राम पंचायत रंभावली में आयोजित ग्राम सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका छोटीसादड़ी में आयोजित शहरी सेवा शिविर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर विभिन्न विभागों के काउंटरों पर पह