बंदरा: नूनफारा गांव से विवाहिता के लापता होने पर हत्या की आशंका, ससुराल के छह लोग नामजद
मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के नूनफारा गांव से एक नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता ने बेटी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताते हुए उसके पति, सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, रत्नमणियां गांव निवासी विनोद राम ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे थाने में आवेदन