राजमहल: उधवा-राजमहल फोरलेन सड़क पर जामनगर के पास दुर्घटना, बाइक चालक घायल
उधवा-राजमहल निर्माणाधीन फोरलेन मुख्य पथ स्थित जामनगर के समीप तेज रफ्तार बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राणपुर गांव निवासी सलीम शेख (18) वर्ष बाइक पर सवार होकर राजमहल आ रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार होने के कारण बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।