रतनी फरीदपुर: रात्रि गश्ती में मिली भटकी किशोरी, जहानाबाद पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा
जहानाबाद के परस बिगहा थाना पुलिस ने 18 जून की रात गश्ती के दौरान निहालपुर के पास सड़क किनारे अकेली भटक रही 17 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में उसकी पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के खकुंडी गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे अस्थायी रूप से अल्पावास गृह, जहानाबाद में रखा और त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों से संपर्क स्थापित किया।