महोबा: जिला अस्पताल में मीडियाकर्मी बनकर ठगी, विवाद सुलझाने के नाम पर महिला से ₹10 हजार लेकर फरार हुआ आरोपी
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 जिला अस्पताल में एक शातिर ठग ने खुद को मीडियाकर्मी बताकर महिला से 10 हजार रुपये ठग लिए। खन्ना थाना क्षेत्र के तमौरा गांव की मनोरमा इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती थी, जहां पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बीच आरोपी ने सुलह कराने का झांसा देकर सास राजकुमारी से पैसे ले लिए और फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।