झांसी: झांसी में भाजपा ने मंडल उपाध्यक्ष का पद छीना, सट्टे में नाम आने पर की कार्रवाई, 25 अप्रैल को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Apr 30, 2026 झांसी में आईपीएल सट्टा गिरोह को लेकर अब मामला पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है। सदर विधायक रवि शर्मा के आरोपों के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हुई तो इसमें भाजपा से जुड़े कई नेताओं के नाम सामने आने से हलचल मच गई है। झांसी पुलिस ने 25 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र परिहार का नाम भी शामिल है।