लोहरदगा: BS कॉलेज परिसर में केंद्रीय सरना समिति ने सरहुल की तैयारी को लेकर बैठक की, विभिन्न समितियों का गठन किया गया
लोहरदगा केंद्रीय सरना समिति के जिला अध्यक्ष रघु उरांव की अध्यक्षता में सोमवार शाम 4:00 बजे बीएस कॉलेज परिसर में सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें आयोजन की सुचारू रूप से संचालन के लिए विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।