बिलग्राम: माधौगंज पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ मझियारा निवासी मुकेश कुमार उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया
Bilgram, Hardoi | May 13, 2026 हरदोई जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधौगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान रामपुर मझियारा निवासी मुकेश कुमार उर्फ भूरा को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे गिरफ्तार किया गया है।