हज़ारीबाग: लेवी गैंग पर बड़ा एक्शन, पुलिस से मुठभेड़ में एक घायल, 5 अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने लेवी वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।