महसी: चौंगाई में मशीन से खोद ले गए मेढ़, किसान ने जताई आपत्ति, रात के अंधेरे में चल रहा खनन का कारोबार
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चौंगाई गांव निवासी बुद्धिलाल ने बताया कि खेत के पड़ौसी किसान ने रात के अंधेरे में मिट्टी खनन करवाया। इस दौरान उन लोगों ने मेढ़ को भी खोदकर उठा ले गए। दोपहर जब खेत गया तो जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।