चूरू: ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र अपनाओ’ के नारे से गूंजा लोहिया कॉलेज का मुख्य द्वार, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Oct 16, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की चूरू नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने राजकीय लोहिया महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र अपनाओ’ के नारे के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।