नवाबगंज: बैसुआ गांव में शारदा सहायक नहर पर बना पुल जर्जर, ग्रामीणों ने जांच के बाद निर्माण की उठाई मांग
देवा विकासखंड के बैसुआ गांव में शारदा सहायक नहर पर बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पुल के सरिए बाहर निकल आए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद, सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहन प्रतिदिन इस पुल से गुजरते हैं। पुल की हालत इतनी खराब है कि उसके सरिए हवा में लटक रहे हैं। पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।