सिसई: मुर्गू में मनरेगा लोकपाल ने बागवानी की जांच की, मनरेगा कर्मियों के द्वारा हुई है गड़बड़ी
Sisai, Gumla | Jul 24, 2024 सिसई प्रखण्ड के मुरगु गांव में मनरेगा योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर डीडीसी ने बुधवार को मनरेगा लोकपाल शहबान शेख से योजनाओं की स्थल जांच कराया।मुरगु गांव पहुंचे लोकपाल ने मनरेगा योजना से लगे कलावती देवी, प्रियंका कुमारी,बिना देवी, रीना देवी व गीता देवी के आम बागवानी योजना का स्थल पहुंचकर जांच किया।उन्होंने बताया मनरेगाकर्मियों के मिलीभगत से गड़बड़ी हुई।