सिसई: गरवाली के 7 गरीब लाभुक का राशन कार्ड डिलीट होने प्रखंड मुख्यालय में लगाई गुहार
Sisai, Gumla | Jul 23, 2024 सिसई प्रखण्ड के गरवाली गांव के सात अत्यंत गरीब राशनकार्ड लाभूक का राशन कार्ड को डिलीट कर दिया है।सभी अत्यंत गरीब परिवार के है।गरीबी रेखा से नीचे होने के कारण इन सभी का लाल व पिला राशनकार्ड था.कार्डधारी चिंता देवी, सुगन देवी, सुमित्रा देवी,रामप्रसाद महतो,नीलू देवी,बिलास देवी, रँथु महतो ने राशन कार्ड डिलीट होने पर प्रशासन से गुहार लगाई है।