सिसई: सकरौली में ट्रैक्टर का पलटने से ट्रैक्टर चालक की दबकर हुई मौत
Sisai, Gumla | Jul 23, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी पंकज साहू पिता गणेश साहू उम्र 30 वर्ष की ट्रेक्टर पलटने से दबकर मंगलवार शाम को घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पंकज ट्रेक्टर से खेत जुताई के समय ट्रेक्टर फंस गया था। इसके बाद वह केज व्हील में लकड़ी का बलि डाल कर ट्रेक्टर निकलने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान अचानक ट्रेक्टर पलट गया जिससे वह ट्रेक्टर में दब गया।