पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में मध्याह्न भोजन रसोईया संयुक्त संघर्ष समिति ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एवं मध्याह्न भोजन योजना को बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में जमीन पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय भूमिका निभाने वाली विद्यालय रसोइया की विशाल संख्या में विधवा, विकलांग, अत्यंत पिछड़ा एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को अत्यंत कम मानदेय पर काम करना पड़ता है तथा सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा लाभ से उन्हें वंचित किया गया है।