👉#सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता रथ और बाइक रैली रवाना
--#30 नवंबर तक चलेगा अभियान, जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। यह अभियान 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ और बाइक रैली के माध्यम से अभियान अवधि में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, यातायात निरीक्षक विनय कुमार पांडेय, एनएचएआई के अभियंता राजेश कुमार, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 16, 2026