धनौरा: पितृ अमावस्या पर गजरौला के तिगरी-ब्रजघाट में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, अधिकारियों ने व्यवस्था की परख की
गजरौला। पितृ अमावस्या पर तिगरी गंगा धाम और ब्रजघाट में लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर मंडी धनौरा के एसडीएम सलेश कुमार दूबे, सीओ अंजली कटारिया और थाना प्रभारी पंकज तोमर ने पुलिस टीम के साथ दोनों गंगा घाटों का निरीक्षण किया।