भरतपुर जिले के नदबई में ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड मामले के विरोध में चल रहा धरना जारी है। सोमवार को धरनास्थल पर अचानक मृतक की पत्नी शालू चोपड़ा की तबीयत बिगड़ गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। धरने पर बैठे लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।