चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के छोटा तेंताडा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान संगीता सिरका के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। रविवार को 10 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।