बिंदकी: सीतापुर गांव में पिता द्वारा गोली मारने से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, बहू का इलाज जारी
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सीतापुर गांव में बुधवार की सुबह घरेलू विवाद के चलते पिता रामखेलावन वर्मा ने अपने पुत्र अवनीश वर्मा व बहू प्रियंका वर्मा उर्फ मनीषा वर्मा को गोली मार दिया था। जिनको सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया था। बुधवार को दिन में 1 बजे इलाज के दौरान कानपुर के एक अस्पताल में अवनीश वर्मा की मौत हो गई जबकि बहू का इलाज जारी है।