शाजापुर: 25 मार्च से मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त, फार्मर रजिस्टर आईडी और आधार सीडिंग अनिवार्य
शाजापुर के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त पाने के लिए अब फार्मर रजिस्टर आईडी और आधार सीडिंग अनिवार्य कर दी गई है। यह किस्त 25 मार्च से दी जाएगी। कलेक्टर ऋजु बाफना ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर फार्मर आईडी बनवाएं और