शाजापुर: नैनावद के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, इंदौर रेफर
नैनावद के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, इंदौर किया रेफर। बुधवार को सुबह 8:00 अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात को 2: से 3: बजे के बीच एंबुलेंस 108 के द्वारा चार घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था जिसमें विनोद तिवारी, और उमेश गुप्ता की मौत हो गई। वही अशोक शर्मा और विमल भार्गव घायल हो गया।