शाजापुर: नैनावद के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया, पुलिस जांच में जुटी
नैनावद के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनको एंबुलेंस 108 के द्वारा शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें विनोद तिवारी, और उमेश गुप्ता निवासी बीना की मौत हो गई। जिनका बुधवार को दोपहर 2:00 बजे शाजापुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, अशोक ओर विमल रेफर किया।