शाजापुर: ग्राम देवलाबिहार में तीन लोगों ने एक व्यक्ति को गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी, बेरछा थाने में मामला हुआ दर्ज
बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम देवलाबिहार में स्थित संत शिरोमणि रविदास महाराज मंदिर के पास तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।फरियादी महेश पिता बापूलाल की शिकायत पर बेरछा पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।