शाजापुर: जिला अस्पताल में मैकेनाइज्ड लांड्री यूनिट का विधायक अरुण भीमावद ने किया शुभारंभ, कलेक्टर रहीं मौजूद
शाजापुर जिला अस्पताल में आज बुधवार को सुबह 11 बजे एक नई मैकेनाइज्ड लांड्री यूनिट का शुभारंभ विधायक अरुण भीमावद ने किया। इस दौरान कलेक्टर ऋजु बाफना और विधायक अरुण भीमावद ने अधिकारियों के साथ अस्पताल का दौरा किया। इस आधुनिक लांड्री मशीन से अस्पताल की बेड शीट, पर्दे और तकिया कवर की धुलाई की जाएगी। यह सुविधा प्रदेश के चुनिंदा अस्पतालों में ही उपलब्ध है।