जिले के अलीगंज पंचायत के उरवा पहाड़ के नीचे जंगली इलाके एक ही जगह के आस-पास 37 तालाब मनरेगा के तहत कराई गई विकास योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां योजनाएं जमीन पर नजर नहीं आईं, जबकि कागजों में उन्हें पूरा दिखाकर सरकारी राशि करोड़ों रुपए की निकासी कर ली गई।