संडीला: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक अलका अर्कवंशी ने मां के नाम पर लगाया एक पेड़, वन रेंज सण्डीला में हुआ कार्यक्रम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन रेंज सण्डीला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अलका अर्कवंशी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।