रायसेन शहर के व्यस्त महामाया चौक पर दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।