औराई: बभनगामा गांव में ससुराल आए युवक पर मारपीट और जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में ससुराल आए युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित रविन्द्र सहनी ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे में थाने में शिक़ायत किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुराल पत्नी को बुलाने गया था।