हाथरस: गांव हतीसा में श्वास नली में दूध फसने से 1 ढेड़ माह के बच्चे की तबियत बिगड़ी, परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने मृत घोषित
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा मे एक डेढ़ माह के बच्चे कुनाल पुत्र डालचंद की दूध पीने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने ढेड़ माह बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने दूध पीते समय श्वास नली में दूध फसने से मौत की आशंका जताई है।