बागपत: ग्रामीण ने डीएम से गुहार लगाई, मनरेगा से सार्वजनिक स्थान पर ठंडे पानी के लिए फ्रिज लगाने की मांग की
बागपत के बड़ौत तहसील क्षेत्र के किरठल गांव में सार्वजनिक स्थान पर ठंडे पेयजल की स्थायी व्यवस्था की मांग उठी है। ग्रामीण फरमान ने मंगलवार को करीब दोपहर 1:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर तिरंगा हाथ में लेकर शिकायत पत्र सौंपा। उनका कहना है कि गांव में गर्मी के दिनों में राहगीरों और ग्रामीणों के लिए ठंडे पानी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आरोप लगाय