रुन्नी सैदपुर: सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे ने रुन्नीसैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडे के द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर का किया औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।